उत्तरकाशी

उत्तराखंड: अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा गंगोत्री हाईवे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के पास धरासू बैंड पर भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे बंद चल रहा है।

ऐसे में हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी समयाअंतराल पर रोका जा रहा है। वहीं, आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक हाईवे बंद रहेगा।

दरअसल, धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री नेशनल हाईवे भी बंद हो रहा है। हालांकि, गंगोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। लेकिन यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण बाधित है।

गुरुवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के ²ष्टिगत गंगोत्री नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दो-दो घंटे के लिए रोका जाएगा। इसके लिए वाहनों को होटल ढाबों के नजदीक डुंडा, चिन्यालीसौड़ में रोका जाएगा।

उत्तरकाशी एडीएम तीर्थपाल सिंह ने यातायात व्यवस्था को सुढ़ बनाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत 24 घंटे भूस्खलन क्षेत्र में वॉचर्स तैनात करने को कहा है। वहीं, गंगोत्री हाईवे रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मलबा हटाने के दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे को निम्न समय सारणी के अनुसार बंद एवं यातायात के लिए सुचारू रहेगा।

आज गंगोत्री हाईवे इस समय रहेगा बंद:

1 से 3 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। शाम 3 से 4 तक मार्ग यातयात के लिए खोल दिया जाएगा।

4 से 6 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। 6 से 7 तक मार्ग यातयात के लिए खोला जाएगा।

7 से 9 बजे तक मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। 9 से 10 तक मार्ग यातयात हेतु सुचारू किया जाएगा।

kantapkhabar

Recent Posts

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर देखते ही देखते खाई में जा गिरा ट्रक, तस्वीर देख दहल जाएगा आपका दिल

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर देखते ही देखते खाई में जा गिरा ट्रक, वीडियो देख दहल जाएगा…

1 day ago

उत्तराखंड: रुड़की में फास्ट फूड रेस्टोरेंट में बवाल, सांभर में निकली मरी हुई छिपकली, वीडियो वायरल

उत्तराखंड के रुड़की में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में सांभर से मरी हुई छिपकली निकली

3 days ago

उत्तराखंड: पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, सफेदी से ढक गई चोटियां

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया…

1 week ago

वीडियो: केदारनाथ जाने वाले सावधान, रास्ते में अचानक गिर रहे हैं पहाड़, 5 की मौत

सोनप्रयाग क्षेत्र में केदारनाथ धाम मार्ग पर हुए भूस्खलन में वहां से गुजर रहे यात्री…

1 week ago

Kedarnath घाटी के लिए फ्री हेलीकॉप्टर सेवा! जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ, क्यों शुरू की गई ये सेव

केदारनाथ के लिए फ्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। केदारनाथ में व्यवसाय करने वालों को ये…

2 weeks ago

उत्तराखंड में अवैध मदरसे होंगे ब्लैकलिस्ट

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ अब मदरसा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। मदरसा…

2 weeks ago