देहरादून

उत्तराखंड चुनाव! BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम धामी इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 70 में से 59 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में सीएम धामी का भी नाम है।

आपको बता दें, सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊ मंडल के खटीमा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरिद्वार से मदन कौशिक को बीजेपी ने टिकट दिया है।

आपको बता दें, पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव। पुरोला से दुर्गेश्वर लाल होंगे उम्मीदवार, यमुनोत्री से केदारनाथ रावत होंगे पार्टी के उम्मीदवार, सुरेश चौहान गंगोत्री से होंगे उम्मीदवार, महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से होंगे उम्मीदवार, गोपाल राम टम्टा थराली से होंगे उम्मीदवार, अनिल नौटियाल करणप्रयाग सीट से होंगे प्रत्याशी, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी होंगे उम्मीदवार, शक्ति रालसा घनसाली से होंगे प्रत्याशी, देवप्रयाग से विनोद कंडारी को फिर से मौका दिया गया है। सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही लड़ेंगे चुनाव।

इसके अलावा विजय सिंह पवार लड़ेंगे प्रताप नगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रीतम सिंह पंवार धनोल्टी से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। वहीं रामशरण नौटियाल चकराता से प्रत्याशी हैं। मुन्ना सिंह चौहान होंगे विकास नगर से प्रत्याशी। सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर होंगे भाजपा के प्रत्याशी। धर्मपुर से विनोद चमोली को टिकट दिया गया है। रायपुर से उमेश शर्मा काऊ होंगे भाजपा के प्रत्याशी। राजपुर रोड से खजान दास को फिर से दिया भाजपा ने अपना टिकट

देहरादून कैंट से सविता कपूर को मौका मिला है। इसके अलावा मसूरी से गणेश जोशी पर फिर पार्टी ने भरोसा जताया है। ऋषिकेश से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवार फिर से चुनाव लड़ेंगे। ज्वालापुर से सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा रुड़की से होंगे प्रत्याशी, मंगलूर से दिनेश पवार होंगे प्रत्याशी। संजय गुप्ता होंगे लक्सर से प्रत्याशी। इसके अलावा स्वामी यतिस्वरानंद होंगे हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी। यम्केश्वर से रेनू बिस्ट होंगी प्रत्याशी। श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत होंगे प्रत्याशी। चौहट्टा खाल से सतपाल महाराज लड़ेंगे चुनाव। दिलीप सिंह रावत लैंसडाउन से लड़ेंगे चुनाव। धन सिंह धामी धारचूला से लड़ेंगे चुनाव। डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल होंगे प्रत्याशी। चंद्रा पंत पिथौरागढ़ से होंगी प्रत्याशी। गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा होंगे उम्मीदवार। कपकोट सुरेश गाडियां कोर्ट से, चंदन राम दस बागेश्वर से, सल्ट से महेश जीना होंगे प्रत्याशी। सोमेश्वर से रेखा आर्य होंगी प्रत्याशी। अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा को मैदान में उतारा गया है। वहीं
लोहाघाट से पूरण सिंह फर्तियाल और चंपावत से कैलाश रतूड़ी को बीजेपी ने टिकट दिया है।
kantapkhabar

Recent Posts

खचाखच भरे हरिद्वार के गंगा घाट, स्नान-तर्पण करने लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

पितृ अमावस्या पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में पहले स्नान के लिए लाखों को लोगों…

2 weeks ago

सावधान! देहरादून में मिले डेंगू-चिकनगुनिया के मरीज, जारी हुआ अलर्ट

सावधान! देहरादून में मिले डेंगू-चिकनगुनिया के मरीज, जारी हुआ अलर्ट

3 weeks ago

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी पाने का मौका, ग्रुप C के 257 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17…

3 weeks ago

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर देखते ही देखते खाई में जा गिरा ट्रक, तस्वीर देख दहल जाएगा आपका दिल

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर देखते ही देखते खाई में जा गिरा ट्रक, वीडियो देख दहल जाएगा…

1 month ago

उत्तराखंड: रुड़की में फास्ट फूड रेस्टोरेंट में बवाल, सांभर में निकली मरी हुई छिपकली, वीडियो वायरल

उत्तराखंड के रुड़की में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में सांभर से मरी हुई छिपकली निकली

1 month ago

उत्तराखंड: पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, सफेदी से ढक गई चोटियां

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया…

1 month ago