मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।
92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल की ओर से बयान आया था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं। और अब 24 घंटे बाद उनके निधन की खबर आई है।