उत्तराखंड में एक चरण में होंगे चुनाव, 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 10 मार्च को नतीजे होंगे घोषित

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राज्यों में चुनाव 7 चरणों में निपटाए जाएंगी।

सभी राज्यों में चुनाव की गिनती 10 मार्च को होगी। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं जबकि उत्तराखंड में 70 सीटें हैं, इसके अलावा पंजाब में 117, मणिपुर में 60 तो गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आपको बता दें, उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होंगे।

70 विधानसभा सीटों वाली उत्तराखंड में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव हुए थे। जहां बीजेपी ने 56 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था और सरकार बनाई थी। जबकि कांग्रेस को कांग्रेस 11 सीटें मिली थीं। जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने बाद पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *